Firozabad News: पैर फिसलने से गहरे तालाब में गिरे राजमिस्त्री की मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 4 -- Firozabad News: खैरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम पैर फिसलने से गहरे तालाब में राजमिस्त्री गिर गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला जा सका। पुलिस शव को मोर्चरी लेकर आई। गांव खैय्यातान निवासी 45 वर्षीय बंटू कुशवाहा पुत्र ताराचंद राजमिस्त्री था। सोमवार शाम को वह गांव के बाहर पंचायत घर के निकट गहरे तालाब के किनारे से गुजर रहा था। उसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गया। जानकारी पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए लेकिन 15 से 20 फुट गहरे तालाब में उतरने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया। पुलिस और ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.