फिरोजाबाद, अगस्त 21 -- Firozabad News: थाना खैरगढ़ में गिरीश चंद्र पुत्र रामप्रकाश निवासी दुगना फरिहा ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह अपनी सोने के आभूषणों को लेकर घर से आया था। गौंछ का बाग पर आटो में बैठा और उसके पास दो लोग और बैठ गए। फिर पैर छूकर बोले पल्सर पर बैठकर चलो आगे छोड़ देंगे। पीछे बैठे युवक ने उसकी जेब काट ली और दरिगपुर पर उतारकर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...