फिरोजाबाद, अगस्त 16 -- Firozabad News: बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। परिजन युवक की मौत पर चुप्पी साधे हुए थे। अंते की मढैया निवासी 33 वर्षीय वीरू शुक्रवार देर रात अपने घर से बाहर निकल गया। वह गले से रस्सी का फंदा कसकर पेड़ से झूल गया। जब परिजनों की आंख खुली तो वीरू को नहीं देखकर खोजबीन करने में जुट गए। पेड़ पर शव लटका देखकर रोने बिलखने लगे। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव जहां शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...