फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पेड़ पर मजदूर का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। जहां परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने मृतक की पुत्री के ससुर और पति पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। थाना रसूलपुर के राठौर नगर निवासी 40 वर्षीय महावीर सिंह पुत्र सुखराम चूड़ी जुड़ाई कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार सुबह सात बजे वह घर से काम पर जाने की कहकर निकला था। गुरुवार सुबह बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव गाजीपुर स्थित एक खेत में लगे पेड़ पर उसका शव लटका मिला। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, कत्ल का आरोप ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटका देखा तो ग्राम प्रधान आशीष वर्मा...