Firozabad News: पूजा करने जा रहे युवक को सांप ने डसा
फिरोजाबाद, सितम्बर 15 -- Firozabad News: थाना रजावली क्षेत्र में युवक को सांप ने सुबह पूजा करने जाते समय डंस लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। गांव नगला सिकंदर निवासी संजू पंडित मंदिर पर पूजा करने नंगे पैर जा रहे था। मंदिर तक जाने के लिये कोई रास्ता नहीं है। भक्त खेत की मेड़ से मंदिर तक जाते हैं। जैसे ही वह मंदिर के रास्ते पर खड़ी झांड़ियों के पास पहुंचा, वैसे ही सांप ने उसको डंस लिया। उसकी हालत गंभीर हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे और उसको आनन फानन में ही जिला अस्पताल फिरोजाबाद ले गये। जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है मंदिर जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है ग्राम प्रधान और विधायक से शिकायत करने के बाद भी रास्ता नहीं बन सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.