Firozabad News: पुष्पा एन्कलेव में बरसात के दौरान मार्ग बने दल दल
फिरोजाबाद, सितम्बर 26 -- Firozabad News: टूंडला। नगर की पुष्पा एनक्लेव कॉलोनी में नगरपालिका द्वारा पाइप लाइन डालने के कार्य के बाद कॉलोनीवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बरसात के दौरान इस कालोनी का मार्ग पूरी तरह से दल दल में बदल गया हैं। पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढों को भरने के बाद मिट्टी को ठीक से दबाकर समतल नहीं किया, जिसके चलते बारिश होते ही पूरी गलियों में कीचड़ और दलदल की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि विगत दिनों नगरपालिका के ठेकेदार द्वारा पानी की पाइप लाइन डालने का कार्य कराया था। कार्य पूरा होने के बाद गड्ढों में डाली गई मिट्टी को सही तरीके से कंप्रेस्ड नहीं किया।
समस्या का प्रभाव बारिश होने के कारण मिट्टी धंसने के साथ ही गलियों में जगह-जगह गहरा कीचड़ और दलदल बन गया है। हालात यह हैं कि कॉलोनी के लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.