फिरोजाबाद, जुलाई 20 -- Firozabad News: जलकल विभाग की टीम ने पुलिस की देखरेख में से पानी के अवैध कनेक्शन को कटवाते हुए सरकारी समरसेबल को आम जनता के लिए शुरू करा दिया। पहले समरसेबल पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले दबंगों ने जलकल विभाग की टीम को वापस लौटाया था। अब दबंगों पर कार्रवाई करते हुए समरसेबल को आमजन के लिए शुरू करा दिया है। जलकल विभाग के अवर अभियंता अभिषेक के नेतृत्व में टीम ने नगला पचिया पहुंचकर थाना दक्षिण पुलिस को कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जानकारी देते हुए मौके पर बुलवा लिया। पुलिस के पहुंचते ही विभागीय टीम ने अपना काम शुरू कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...