Firozabad News: पुलिस मुठभेड़ में चोर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
फिरोजाबाद, जुलाई 23 -- Firozabad News: पचोखरा थाना पुलिस ने चोरी की घटना में फरार चल रहे चोर को बुधवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जानकारी होने पर सीओ टूंडला, थाना प्रभारी भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उसके कब्जे से तांबे तार का बंडल, नकदी सहित तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। गांव कोटकी निवासी मुकेश बघेल पुत्र बीरी सिंह की कस्बा में जय अम्बे ट्रेडर्स के नाम से दुकान हैं। मंगलवार रात चोर जीने की दीवार तोड़कर दुकान में घुस गए थे और कॉपर के 8 लीड होल्डर सहित 10000 रुपये की नकदी चुराकर फरार हो गए थे। यह भी पढ़ें- Etah News: पुलिस मुठभेंड में लुटेरा पकड़ा, पैर में गोली लगने से घायल घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस मामले में दुकानदार ने अज्ञात चोरों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.