फिरोजाबाद, सितम्बर 14 -- Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव मलिखानपुर में पत्नी की पुलिस से शिकायत करना महंगा साबित हो गया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने महिला के पति को जमकर मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। उसके शरीर पर नीले निशान बन गए। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फूलनदेवी का पति नरेंद्र निवासी मालिखनपुर शराब पीकर उसको परेशान करता है। महिला ने डायल 112 को बुला लिया। इस दौरान महिला के पति ने पुलिसकर्मियों से नशे में कुछ कह दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर 112 के पुलिसकर्मियों ने उसे बेरहमी से लाठी से पीट दिया। जिससे उसका शरीर नीला पड़ गया।इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहना है कि अभी उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत आती है तो जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...