Firozabad News: पुलिस ने रात में सोते समय दबोचे वांछित,भेजे जेल
फिरोजाबाद, अगस्त 12 -- Firozabad News: एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार रात जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा पांच घंटे तक अभियान चलाया गया। रात भर जिले भर पुलिस की टीमें दौड़ती रहीं। सभी थानों की पुलिस ने रात में अपने घरों पर सो रहे 23 अभियुक्त दबोच लिए। इनमें 16 एनबीडब्ल्यू, तीन हिस्ट्रीशीटर और चार वांछित अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। एसएसपी ने बताया कि जिले की पुलिस टीम द्वारा मात्र पांच घंटे में एनबीडब्लू वारंटियों, एसआर वांछित व अन्य वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.