Firozabad News: पुलिस ने पांच घंटे में 39 वारंटी किए गिरफ्तार
फिरोजाबाद, अगस्त 30 -- Firozabad News: वारंटी और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शनिवार रात से रविवार सुबह तक जिलेभर में अभियान चलाया। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर शनिवार रात 12 से रविवार सुबह पांच बजे तक सभी सर्किलों में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने वारंटियों और वांछित आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। अचानक हुई कार्रवाई से आरोपियों में खलबली मच गई। जसराना सर्किल के एका थाना क्षेत्र से छह और जसराना से छह आरोपी गिरफ्तार किए गए। सिरसागंज से चार और नसीरपुर से एक आरोपी, टूंडला सर्किल में टूंडला से तीन, पचोखरा से एक, नारखी से तीन और रजावली से एक आरोपी गिरफ्तार हुआ। सिटी सर्किल में दक्षिण थाना पुलिस ने छह, रसूलपुर और रामगढ़ पुलिस ने एक-एक आरोपी गिरफ्तार किया। सदर सर्किल के मटसेना से एक, लाइनपार से दो और बसई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.