Firozabad News: पुलिस ने दो मनचले पकड़े, एक भागा
फिरोजाबाद, सितम्बर 9 -- Firozabad News: शिकोहाबाद पुलिस ने अलग अलग स्थानों से महिलाओं से छेड़छाड़ कर अश्लील इशारे करने वाले दो लोगों को पकड़ लिया। जबकि तीसरे मनचला भाग गया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस ने पहले आरोपी को मैनपुरी तिराहे के आदर्श टाकीज के पास से दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए मनचले का नाम शैलेन्द्र उर्फ शीलू पुत्र विनोद कुमार निवासी रुकनपुर केशव चौक बताया। वही दूसरे मनचले को पक्के तालाब कटरा बाजार से पकड़ लिया। मनचले का नाम प्रियांशु कुमार पुत्र अर्जुन सिंह निवासी मोहल्ला पड़ाव रुकनपर बताया। वहीं तीसरा आरोपी काली माता के पास आने जाने वाली महिलाओं से छेड़छाड़ कर अश्लील इशारे करने वाला युवक वहां से भाग गया। पुलिस ने भागे हुए मनचले का नाम अब्दुल रहमान पुत्र सिराजुद्दीन निवासी मोहल्ला काजी टोला बताया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.