Firozabad News: पुलिस दौड़ाती रही पीड़ित को, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा
फिरोजाबाद, अक्टूबर 4 -- Firozabad News: एक तरफ सरकार अपराधों पर सख्त रुख अपनाने की बात कर रही है, दूसरी तरफ थाना अरांव में दुकान में चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ित थाने के चक्कर काटता रहा, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पर थाना अरांव पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि ग्राम सरैया चंद्रपुरा में स्थित अभिनव धर्मकांटा में एक अगस्त की रात करीब 12.20 बजे चार पहिया वाहन से कुछ अज्ञात लोग प्रतिष्ठान पर आए। दुकान स्वामी के अनुसार यह वाहन टोयोटा या स्विफ्ट डिजायर था। अज्ञात चोरों ने अभिनव धर्मकांटा का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश किया तथा दुकान में रखा इन्वर्टर, बैटरी, डीवीआर, एलईडी टीवी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद चोर सिरसागंज की तरफ भाग गए। धर्मकांटा के मालिक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.