Firozabad News: पुलिस के खिलाफ धरने पर किसान, नारखी थाने में किया प्रदर्शन
फिरोजाबाद, अक्टूबर 26 -- Firozabad News: थाना नारखी पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान नेताओं ने इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि रविवार को जेल में बंदी की मौत के मामले में अधिकारियों के व्यस्त होने के कारण किसानों ने धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया तथा सोमवार दोपहर 12 बजे से धरने की घोषणा की। रविवार को भाकियू भानु के बैनर तले थाना नारखी में किसान पहुंचे। किसानों ने थाना परिसर में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसान नेताओं ने कहा कि नगरिया पदम निवासी लोकेंद्र पुत्र सुरेश चंद्र का अपने जीजा शिवम पुत्र गुलाब सिंह निवासी भजन बुज के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद लोकेंद्र की बहन ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोकेंद्र को थाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.