Firozabad News: पुलिस की सख्ती बेअसर, नियमों को तार-तार कर रहे चालक
फिरोजाबाद, अक्टूबर 20 -- Firozabad News: शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है लेकिन इसके बावजूद कई वाहन चालक अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सड़कों पर यातायात नियमों की अनदेखी के कारण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की चुनौती बनी हुई है। पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन कराने के लिए समय-समय पर अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ ही चालान की कार्रवाई की जाती है। वाहन चालकों एवं आमजन को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद अधिकां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.