Firozabad News: पितृपक्ष में अपनों के हाथों गंगा में विसर्जित नहीं हो पाईं 255 अस्थियां
फिरोजाबाद, अक्टूबर 10 -- Firozabad News: जिन अपनों को जीवनभर साथ निभाने का भरोसा दिया, उन्हीं के अंतिम सफर के बाद कुछ परिजन इतने बेगाने हो गए कि उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने की जिम्मेदारी भूल गए। अपनों की मौत के बाद अंतिम संस्कार तो करा दिया, लेकिन इसके बाद मुड़कर यह देखने की जहमत तक नहीं उठाई कि दिवंगतों की अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन हुआ या नहीं। पितृपक्ष जैसे अवसर पर भी इन दिवंगतों की अस्थियां अपने परिजनों के हाथों गंगा में विसर्जित होने का इंतजार करती रह गईं। फिरोजाबाद के स्वर्गाश्रम और जलेसर रोड स्थित श्मशान घाट पर ऐसे ही 255 अस्थि कलश रखे हैं, जिनके विसर्जन के लिए परिजन सामने नहीं आए। इनमें स्वर्गाश्रम में 200 और जलेसर रोड स्थित श्मशान घाट पर 55 अस्थि कलश रखे हुए हैं। पितृपक्ष में जब लोग अपने पूर्वजों का तर्पण कर उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.