फिरोजाबाद, जुलाई 23 -- Firozabad News: थाना नसीरपुर के गांव ब्रह्माबाद लाछपुर में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां हालत गंभीर होने पर मैडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। शिवकुमार (27) पुत्र भूप सिंह निवासी ब्रह्माबाद लाछपुर थाना नसीरपुर का बुधवार की शाम परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी से नाराज होकर युवक ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मैडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...