Firozabad News: पारिवारिक कारणों से युवक ने विषाक्त पदार्थ खाया
फिरोजाबाद, जुलाई 16 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के निजामपुर गढूमा में एक युवक ने परिजनों की किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जीतू पुत्र अजय कुमार निवासी निजामपुर गढूमा का परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिससे नाराज युवक ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त पदार्थ खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जब परिजनों ने उसे देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.