Firozabad News: पारिवारिक कलह पर विषाक्त खाकर चूड़ी श्रमिक ने जान दी
फिरोजाबाद, अक्टूबर 13 -- Firozabad News: बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते चूड़ी श्रमिक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव अपने घर वापस ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। गांव शंकरपुर निवासी 46 वर्षीय सुरेश पुत्र राधेश्याम चूड़ी छंटाई का काम करता था। मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद उल्टियां होने पर परिजनों को विषाक्त पदार्थ खाने के बारे में जानकारी हो सकी। तबियत बिगड़ते ही आसपास की महिलाओं, पुरुषों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुत्र विजय सहित अन्य परिजन आनन-फानन में उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। जहां ड्यूटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.