Firozabad News: पाइप लाइन फटने से ढोलपुरा में तीसरे दिन भी पानी का संकट
फिरोजाबाद, अक्टूबर 15 -- Firozabad News: नगर निगम के वार्ड संख्या 25 ढोलपुरा में कई गलियों के लोग तीसरे दिन भी पानी के संकट से जूझते रहे। नाला निर्माण के दौरान पाइप लाइन फटने के कारण क्षेत्र में मंगलवार को पानी का संकट गहरा गया था। सूचना देने के बाद भी अभी तक जलकल विभाग की टीम में मौके पर पहुंचकर पाइप लाइन जोड़ने का कार्य नहीं किया। लोगों को पानी के लिए काफी दूर-दूर तक दौड़ लगानी पड़ रही है। नगर निगम द्वारा क्षेत्र में नाला निर्माण कराया जा रहा है। अचानक पाइप लाइन फटने से वार्ड की लगभग एक दर्जन गलियों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। क्षेत्रीय लोगों द्वारा जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक पाइप लाइन जोड़ने से जलकल विभाग की टीम द्वारा कोई प्रयास नहीं किया। क्षेत्रीय निवासी गौरव अग्रवाल ने गुरुवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.