फिरोजाबाद, जुलाई 7 -- Firozabad News: सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने मंगलवार को मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत शहर में स्कूली वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान नियमों को दरकिनार कर फर्राटे भर रहीं विभिन्न स्कूलों की पांच वैन सीज करते हुए 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। पांचों वैन को पुलिस चौकी पर खड़ी करवा दी गईं। इनके अलावा 50 वाहनों के 60 हजार रुपये के चालान काटे गए परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने सहायक सम्भागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों को एक जुलाई से 15 जुलाई तक मिशन सेफ फ्यूचर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के तहत बिना परमिट, बिना फिटनेस सहित अन्य नियमों का उल्लंघन कर छात्रों को स्कूल से घर और घर से स्कूल लाने-जाने का काम करने वाले वाहनों को सीज एवं जुर्माना लगाने को कहा गया है। यह भी पढ़ें-...