फिरोजाबाद, जुलाई 26 -- Firozabad News: एसएसपी आदित्य लांग्हे ने कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए शनिवार रात पांच इंस्पेक्टर, तीन एसआई सहित दो हेड कॉस्टेबिल के कार्य क्षेत्र बदल दिए हैं। वैभव कुमार एसएसपी के पीआरओ बनाए गए हैं। एसएसपी द्वारा जारी की गई सूची में खैरगढ़ थाना प्रभारी प्रेम सिंह को सिरसागंज थाना के अपराध निरीक्षक, नगला खंगर थाना प्रभारी गिरीश कुमार को डीसीआरबी शाखा प्रभारी, डीसीआरबी शाख प्रभारी विनोद कुमार को नगला खंगर थाना प्रभारी, एसएसपी के पीआरओ प्रवीन कुमार मिश्रा को खैरगढ़ थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं सिरसागंज थाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले में पिछले दिनों लाइन हाजिर किए गए वैभव कुमार एसएसपी के पीआरओ बनाए गए हैं। सिविल लाइन चौकी प्रभारी अंकित कुमार को राजा का ताल पुलिस चौकी इंचार्ज बनाया है तो राजा का ताल पु...