फिरोजाबाद, अक्टूबर 24 -- Firozabad News: फिरोजाबाद बेसिक टीचर्स टी-10 चैंपियनशिप सीजन द्वितीय का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन पांच मुकाबले खेले गए। इनमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए अतिथियों ने खेलों का महत्व बताया। आरडीएम क्रिकेट मैदान उसायनी में चैंपियनशिप सीजन द्वितीय के पहले दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार, डायट प्राचार्य मुक्तेश कुमार ने किया। आयोजन समिति संरक्षक रीमा यादव एवं अध्यक्ष हरपाल सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया। पहला मुकाबला नारखी लायंस एवं फिरोजाबाद फाइटर्स के बीच हुआ। नारखी लायंस ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला लिया। फिरोजाबाद फाइटर्स ने 103 रन बनाए, जवाब में खेलने उतरी नारखी लायंस की टीम 60 रन बना सकी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औ...