फिरोजाबाद, सितम्बर 9 -- Firozabad News: थाना नगला खंगर क्षेत्र के नगला ब्राह्मण में गली में बंधे पशुओं को हटाने को लेकर हुए झगड़े में 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवनीश कुमार पुत्र विमलेश कुमार निवासी नगला ब्राह्मण थाना नगला खंगर के गांव के राकेश जैन पुत्र सुनहरीलाल से ट्रैक्टर निकालने के लिए मवेशी हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर सुमन जैन पत्नी राजेश जैन उर्फ पप्पू ने अपने बेटे पारस जैन, गोलू उर्फ प्रथम के साथ मिलकर लाठी डंडों से घर पर आकर हमला कर दिया। जब शिकायतकर्ता के पिता विमलेश कुमार, बहन बचाने आयी तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना में तीनों लोग घायल हो गए...