फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- Firozabad News: जैन मिलन मुख्य शाखा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जैन मिलन द्वारा मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के सहयोग से रघु शांति हॉस्पिटल में जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शुभारंभ अशोक कुमार जैन, अनुज कुमार जैन एवं अभिषेक जैन ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। डॉ. एससी ठाकुर, डॉ.विजय शर्मा ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। शिविर में डॉ.डीके गुप्ता एवं डॉ.भरत गुप्ता का भी सहयोग रहा। ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, बीएमआई एवं फेफड़ों की जांच मुफ्त की गई। चिकित्सकों ने हृदय रोग, मधुमेह एवं अन्य सामान्य बीमारियों से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली के टिप्स दिए।शिविर में मेदांता हॉस्पिटलसे आईं कोऑर्डिनेटर विनीता सिंह का सहयोग रहा। शाखा अध्यक्ष राजेश कुमार जैन, महामंत्री राहुल जैन, को...