फिरोजाबाद, अगस्त 5 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में अपने परिवार से परेशान एक अधेड़ ने बुधवार की सुबह स्टेशन स्थित नहर पुल से नहर में आत्महत्या के इरादे से कूद गया। अधेड़ को नहर के डूबता देखकर स्थानीय लोगों के साथ एक यातायात व्यवस्था में जुटे पुलिसकर्मी ने नहर में कूदकर अधेड़ को खींचकर बाहर निकाला। उसके बाद अधेड़ को उसके परिजन साथ ले गए। घनश्याम (55) पुत्र रामकिशन निवासी नगला गिरधारी अपने बेटे के साथ बाइक से आ रहा था। परिवार में आए दिन के क्लेश के कारण नहर के पास आकर वह पुल पर चढ़कर अचानक से आत्महत्या के इरादे से नहर में कूद गया। यह देखकर उसके बेटे ने शोर मचा दिया। उसका शोर सुनकर संजू, बंटू के साथ ही पुलिसकर्मी मानवेंद्र नहर में कूद गया। चौकी प्रभारी ऋषभ देव ने बताया कि अधेड़ घर में कलह होने से नाराज होकर नहर में कूद गया था। उसे स्थानीय लो...