Firozabad News: परिवारिक कलह में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
फिरोजाबाद, अगस्त 3 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पारिवारिक कलह के चलते एक किशोरी ने घर पर फांसी लगा ली। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोटला रोड निवासी 16 वर्षीय नीता पुत्री रामअवतार पिछले एक सप्ताह से पारिवारिक कलह के चलते परेशान थी। सोमवार सुबह फिर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई और गले में दुपट्टा का फांदा कसकर पंखे के कुंदे से झूल गई। परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो उसे पंखे के कुंदे से लटका देखकर चीख निकल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.