फिरोजाबाद, अगस्त 3 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के मोहल्ला स्वामी नगर के युवक की ट्रेन से मौत हो गई। उसके बाद पुलिस ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों को घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने युवक की हत्या का अंदेशा जताया है। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। वहीं पुलिस ने भी सीसीटीवी की जांच की है। जिसमें युवक जाते हुए दिखाई दे रहा था। हरीशंकर यादव (25) पुत्र रनवीर सिंह यादव निवासी नगला गोकुल हाल निवासी स्वामी नगर 28 जुलाई की शाम से गायब हो गया था। एक दो दिन सोचा कि कहीं चला गया होगा। जब युवक एक दो दिन घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं पुलिस को 29 जुलाई को गांव से मात्र 500 मीटर की दूरी पर युवक का शव टाटा वाली लाइन पर पड़ा मिला। ट्रेन के पायलट ने ...