Firozabad News: परचून की दुकान से चोरी करने वाला दबोचा
फिरोजाबाद, अगस्त 21 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के स्टेशन रोड पर एक परचून के व्यापारी की दुकान से सामान की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने नहर पटरी वंशीनगर के पास से पकड़ लिया। पुलिस को आरोपी की तलाशी में एक चाकू के साथ ही 4250 रुपए बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गए चोर का नाम रोहित पुत्र महेन्द्र निवासी गिहार कालोनी तहसील तिराहा थाना शिकोहाबाद बताया। आरोपी ने बताया कि उसने परचून की दुकान से चुराए सामान को बेचकर रुपए लिए थे। बताते चलें कि स्टेशन रोड पर कुछ समय पूर्व एक व्यापारी के यहां से एक चोर ने दुकान में घुसकर परचून का सामान चोरी कर ले गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से आरोपी की शिनाख्त की लेकिन घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.