Firozabad News: पत्नी से विवाद में युवक ने लगाई फांसी,मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 25 -- Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव दखिनारा में एक युवक ने पत्नी से विवाद होने पर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के आत्महत्या से परिवार में कोहराम मच गया। है। राजू जाटव (40) पुत्र बेनीराम निवासी दखिनारा अपना वाहन चलाकर परिवार का गुजारा करता है। उसका सोमवार की रात पत्नी विजय लक्ष्मी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद से नाराज होकर युवक ने घर में फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। जब परिजनों की उसे फांसी पर लटकते देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन फानन में उसे फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.