Firozabad News: पत्नी से विवाद पर पति ने विषाक्त खाकर दी जान
फिरोजाबाद, जुलाई 7 -- Firozabad News: दक्षिण थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसी उसे बेहोशी की हालत में लेकर ट्रामा सेंटर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव अपने घर वापस ले गए। करबला गली नंबर सात निवासी 32 वर्षीय आजाद पुत्र मुरारीलाल चूड़ी झलाई कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार सुबह उसका अपनी पत्नी मोहिनी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोपहर एक बजे पत्नी कमरे में पहुंची तो उसने पति को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ उसे सीपीआर दी लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.