Firozabad News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दी
फिरोजाबाद, अगस्त 18 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में सोमवार रात मटर पनीर की सब्जी बनाने को लेकर पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। परिजनों ने साले पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिव नगर निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रामकिशन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार शाम पास के मंदिर पर भजन-कीर्तन हो रहा था। उसी दौरान धर्मेंद्र मटर पनीर लेकर घर पहुंचा और पत्नी रिंकी से सब्जी बनाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। देर रात धर्मेंद्र ने कमरे में अपने गले से गमछा का फंदा कसकर पंखे के कुंदे से लटक गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.