फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी में महिला के पति ने सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। महिला ने थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सुनीता पत्नी विवेक कुमार निवासी आवास विकास कॉलोनी का आरोप है कि उसके पति उसे आए दिन गाली गलौज कर मारपीट रहे हैं। 27 जुलाई को फिर से आरोपी पति ने महिला के सिर पर लोहे की रॉड मारकर लहूलुहान कर दिया। महिला ने आरोपी पति के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पति पर मारपीट करने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...