फिरोजाबाद, अगस्त 19 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पति से विवाद होने के बाद विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया। ससुरालीजन कुछ समझ पाते उससे पहले ही विवाहिता ने खुद को आग लगा ली। आग बुझाने का प्रयास करते समय पति भी झुलस गया। उपचार के लिए उन्हें ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां विवाहिता की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया है। झलकारी नगर निवासी 20 वर्षीय सोनम का मंगलवार शाम अपने पति टीटू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह कमरे में चली गई और ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। कमरे से लपटें और चीख-पुकार सुनकर पति और अन्य ससुरालीजन पहुंचे तो होश उड़ गए। पति ने आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे उसके दोनों हाथ भी झुलस गए। ससुरालीजन दोनों को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के...