Firozabad News: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
फिरोजाबाद, जुलाई 11 -- Firozabad News: थाना जसराना क्षेत्र के अंतर्गत डेरा बंजारा में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला ने पति से विवाद होने के बाद घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों को सौंप दिया। गांव डेरा बंजारा निवासी 38 वर्षीया शबीना का शुक्रवार को किसी बात को लेकर अपने पति नवी मोहम्मद से झगड़ा हो गया। झगड़ा होने के बाद रात्रि में परिवार के लोग जब हो गए तो महिला ने कमरे में बंद होकर रस्सी से फंदा बनाते हुए कुंदा से लटककर अपनी जान दे दी। परिवार के लोगों को इसका कोई पता नहीं लग सका। शनिवार की सुबह इसकी जानकारी उस समय हुई जब महिला का शव रस्सी पर लटके देखा। परिवार के लोगों ने तत्काल में थाना जसराना को इसकी सूचना दी। पुलिस में शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के लोगों के हवाले कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.