Firozabad News: पति ने ससुरालियों को समझौते के लिए बुलाकर की मारपीट
फिरोजाबाद, जुलाई 15 -- Firozabad News: न्यायालय में चल रहे मुकदमे को लेकर विवाहिता पर दबाव बनाने से मना करने पर विवाहिता के पति सहित उसके साथियों ने उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट कर दी। आरोपी महिला का मंगलसूत्र भी लेकर भाग गए। विवाहिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राधा पुत्री अमर सिंह निवासी मोउद्दीनपुर नारखी ने शिकायती पत्र देकर कहा कि उसके पति से उसका विवाद चल रहा है जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उसके पास 12 जुलाई को उसके पति राहुल देव ने मुकदमे के संबध में बातचीत के लिए फोन कर बालाजी मंदिर पर बुलाया। उसके बाद विवाहिता अपने पिता अमर सिंह, भाभी विनीता के साथ बालाजी मंदिर पहुंच गई। जब विवाहिता अपने परिजनों के साथ वहां पहुंची तो पहले से वहां मौजूद पति राहुल देव, जसवन्त सिंह पुत्र ओम प्रकाश निवासी खैरगढ दो अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.