Firozabad News: पति ने पत्नी के सिर पर हीटर से किया हमला
फिरोजाबाद, नवम्बर 4 -- Firozabad News: टूंडला थाना क्षेत्र में सोमवार रात घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी पर हीटर से हमला कर दिया। सिर पर हीटर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गांव सलेमपुर नगला खार निवासी एक युवक सोमवार रात शराब के नशे में घर पर पहुंचा। आरोप है कि पति ने घर में रखे हीटर से पत्नी के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे महिला के सिर में चोट लग गई और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला की बुआ ने आरोप लगाया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर आता है और उसके साथ मारपीट करता है। दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.