Firozabad News: पति के आत्महत्या में आरोपी पत्नी गिरफ्तार
फिरोजाबाद, अगस्त 5 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के आशू दिवाकर पुत्र महेश चन्द उर्फ भोले निवासी मौहल्ला सराय, भटेला, थाना करहल मैनपुरी ने शिकायती पत्र देकर कहा था कि उसका बड़ा भाई विजय पिछले 13 वर्षों से ममता कश्यप के साथ पति पत्नी के रूप में निवास कर रहा था। ममता द्वारा आए दिन विवाद, मारपीट एवं प्रताड़ना से परेशान होकर विजय ने 24 जुलाई की रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पत्नी की तलाश शुरू कर दी। ममता को टुईयां वाला मंदिर के पास स्थित उसकी बहन के किराये के मकान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- पति समेत आठ ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.