Firozabad News: पति की मौत के बाद विधवा को मिले लाखों रुपये ठगे
फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- Firozabad News: थाना जसराना में एक महिला से पति की मौत के बाद ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पति की मौत के बाद मिली धनराशि को जमा कराने के लिए विधवा ने गांव में ही रहने वाले एक बैंक के शाखा संचालक को रुपये देते हुए खाता खुलवाया था। जमा करने के लिए भी रुपये नकद दे दिए। उसने वो रुपये जमा नहीं किए और खाते में आए दो लाख रुपये भी विधवा का अंगूठा लगवाकर निकाल लिए। थाना जसराना नगला बाबू कटैना हर्षा निवासी बेबी का कहना है कि उसके पति हरीचंद्र की मौत के बाद में उसको 60 हजार रुपये मिले थे। ससुराल में ही रहने वाले एसबीआई शाखा संचालक अतुल यादव निवासी कटैना हर्षा को देते हुए कहा कि खाता बैंक में खुलवा देता हूं, ताकि रुपये उसमें सुरक्षित रहें। विधवा का कहना है कि उसने सौ रुपये लेकर खाता खोल दिया तथा पासबुक अपने पास रख ली। वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.