फिरोजाबाद, अगस्त 24 -- Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का व्यक्ति की अश्लील हरकतों से महिला कभी परेशान है। आरोपी महिला को देखकर अपना अंग प्रदर्शन करता है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसके घर के सामने रहने वाला नौशाद अक्सर उसे, उसकी बेटियों को देखकर अश्लील हरकतें करने लगता है। इससे परिवार का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। महिला के परिवार का कोई सदस्य छत पर जाता है तो नग्न अवस्था में हो जाता है। महिला का आरोप है कि वह काफी समय से इसी प्रकार की हरकतें कर रहा है। 21 जून को पुलिस से शिकायत की। उस समय शांति भंग में चालान किया था। उसके बाद भी उसकी हरकतें जारी हैं। महिला ने आरोपी की हरकतों का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा है।...