Firozabad News: पटाखे की चिंगारी से आबादी में पीएनजी गैस पाइप लाइन ने पकड़ी आग
फिरोजाबाद, नवम्बर 9 -- Firozabad News: दीपावली की रात पटाखे की चिंगारी से शहर में आबादी के बीच में पीएनजी कनेक्शन के पाइप में आग लग गई। समय रहते गैस कंपनी की टेक्निकल टीम ने पाइपलाइन को ठीक कर दिया, जिससे हादसा टल गया। रविवार को देर रात शहर की सुहाग नगर कॉलोनी के सेक्टर दो में घर के बाहर सड़क पर बच्चे पटाखे चला रहे थे। जहां एक मकान में गैस पाइपलाइन से पीएनजी का कनेक्शन जा रहा था। इसी दौरान पटाखे से चिंगारी निकलने पर गैस कनेक्शन की पाइप में आग लग गई, जो पाइप लाइन तक जा पहुंची। इससे गैस लीकेज होने लगी। गैस लीकेज होने पर आग जोर पकड़ने लगी। यह देखकर आसपास के लोगों में अपरा तफरी मच गई। दीपोत्सव का त्योहार मना रहे लोग आग से भयभीत हो गए। खबर मिलने पर गैस कंपनी की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने पाइपलाइन को कुछ देर बाद दुरुस्त कर दिया। गेल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.