Firozabad News: पटाखा चलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, धमकियां दीं
फिरोजाबाद, नवम्बर 10 -- Firozabad News: त्योहार पर भी पटाखों को चलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। किसी ने पटाखों को अपने दरवाजे पर नहीं चलाने के लिए कहा तो कोई पटाखे चलाने गया तो उससे ही पड़ोसी भिड़ गए। दो घटनाओं में हुई मारपीट में आरोपियों के खिलाफ थाना दक्षिण में मुकदमे दर्ज कराए हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। थाना दक्षिण में प्रकाशवीर पुत्र रामदास निवासी देवनगर गली नंबर 5 ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके घर के सामने पटाखे चलाए जा रहे थे। जब इसे लेकर मना किया तो छोटू पुत्र हरीबाबू निवासी पुरुषोत्तम नगर गली नंबर एक, प्रशांत गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता निवासी कौशल्या नगर जलेसर रोड, दीपक सैनी पुत्र राकेश सैनी निवासी करोली मंदिर के पीछे कोटला रोड, शंभू पुत्र सतीश निवासी देवनगर गली नंबर 5 ने आकर उसके घर में घुसकर मारपीट की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.