फिरोजाबाद, नवम्बर 14 -- Firozabad News: फरिहा नगर पंचायत में एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक संपत्ति पर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है। खुद अधिशासी अधिकारी स्वीकार रहे हैं कि नगर पंचायत ने कई नोटिस दिए, लेकिन अतिक्रमण करने वाले ने जवाब देना भी जरूरी नहीं समझा। नोटिस के बाद भी अतिक्रमण जारी रहा तथा अतिक्रमण को हटाया तक नहीं गया। लेखपाल की रिपोर्ट के बाद भी अतिक्रमण करने वाले ने निर्माण कार्य जारी रखा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने अतिक्रमण करने वाले को दबंग बताते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला थाना फरिहा क्षेत्र से जुड़ा है। फरिहा के मोहल्ला चमरपुरा पर बैनामा में वर्णित भूमि से अधिक जमीन पर कथित तौर पर अवैध निर्माण तथा अतिक्रमण किया गया है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा काफी प्रयासों के बाद भी अतिक्रमण को नहीं रोका जा सका है तथा ...