Firozabad News: पंखा का तार लगाते समय करंट से किसान की मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 24 -- Firozabad News: सिरसागंज थाना क्षेत्र में रविवार रात पड़ोसी के घर बोर्ड में पंखा का तार लगाते समय किसान करंट लगने से बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। पड़ोसी उसे शिकोहाबाद जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आया। चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव सींगेमई निवासी 50 वर्षीय चरन सिंह पुत्र ब्रम्हलाल रविवार रात नौ बजे पड़ोसी अतर सिंह के घर गया था। विद्युत आने पर वह बोर्ड में पंखा का तार लगाने लगा। इसी दौरान अचानक एक तार छूटने से उसे करंट लग गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देखकर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में पड़ोसी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां से उसे शिकोहाबाद स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।चिकित्सालय में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.