Firozabad News: नौकरी के नाम पर एक लाख हड़पे
फिरोजाबाद, अक्टूबर 2 -- Firozabad News: थाना जसराना में सुमनलता निवासी नगला शादी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि नौकरी लगवाने के नाम पर उससे एक लाख रुपये प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर एका में तैनात सहायक अध्यापक जितेंद्र सिंह ने हड़प लिए। आरोपी मूल रूप से आगरा के फतेहपुर सीकरी के गांव दूरा का रहने वाला है। घर पर आकर शैक्षणिक अभिलेख लेने के बाद ईसीसी एजुकेटर्स के रूप में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। युवती ने अपने आभूषण बेचकर रुपयों का इंतजाम करके दिया। अब आरोपी धमकियां दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.