फिरोजाबाद, अगस्त 28 -- Firozabad News: थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी दान सहाय में एक युवक खेत में खड़े एक नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र दिलीप सिंह निवासी गढ़ी दान सहाय दो दिन पहले ही रक्षा बंधन पर्व मनाने के लिए अपनी मां मीरा देवी, बहन निशा को उरावर स्थित अपनी ननिहाल में छोड़कर आया था, ताकि उसकी मां अपने भाइयों के साथ रक्षा बंधन मना सके। वह अपने घर पर रुक गया। युवक ने पारिवारिक कलह के कारण खेत में पड़े एक नीम के पेड़ पर चारपाई को खड़ा कर फंदा डालकर उस पर झूल गया। इससे युवक की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...