Firozabad News: नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली करेगी मधुमेह से बचाव
फिरोजाबाद, नवम्बर 14 -- Firozabad News: विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.रमेश चंद्र केशव ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा बीमारियों के प्रति जागरूकता जरूरी है। एसीएमओ डॉ.पालीवाल ने मधुमेह के कारण, लक्षण, बचाव और नियंत्रण की जानकारी देते हुए कहा कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम और शारीरिक सक्रियता के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर मधुमेह के खतरे को कम किया जा सकता है। 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को साल में कम से कम एक बार ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए, ताकि बीमारी की समय रहते पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सोनाहातू में विश्व मधुमेह दिवस पर फैलाई जागरुकता सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.