Firozabad News: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा
फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- Firozabad News: रसूलपुर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद शनिवार सुबह प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तो चिकित्सक और कर्मचारी भाग गए। घटना के बारे में सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। उत्तर थाना क्षेत्र के रेहना आंबेडकर नगर 24 वर्षीय निशा पत्नी टीकम सिंह नौ माह की गर्भवती थी। शनिवार रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे नगला बरी स्थित लक्ष्मी हास्पिटल में भर्ती कराया था। शुक्रवार रात रात उसने एक पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद उसकी तबियत ठीक थी और वह सामान्य थी। शनिवार सुबह छह बजे उसे सांस लेने में परेशानी हुई तो चिकित्सकों ने एक साथ दो इंजेक्शन लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.