Firozabad News: निजी अस्पताल में नवजात बदलने का आरोप लगाकर हंगामा
फिरोजाबाद, अगस्त 19 -- Firozabad News: दक्षिण थाना क्षेत्र में संचालित एक निजी अस्पताल में मंगलवार रात नवजात के बदलने का आरोप लगाकर तीमारदारों ने हंगामा किया। जिससे अन्य मरीज और तीमारदारों में अफरा तफरी मच गई। अस्पताल प्रबंधन ने रिकॉर्ड और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर स्थिति स्पष्ट की। इसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई और मामला शांत हो गया। शिकोहाबाद के एटा रोड निवासी ललित गुप्ता की पत्नी पूनम प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार सुबह स्टेशन रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराई गई थी। उसने शाम पौने पांच बजे पुत्र को जन्म दिया। वह कमजोर है, इसलिए उसे एमआईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। इससे कुछ समय पहले ही रामगढ़ थाना क्षेत्र की कोहिनूर रोड निवासी नूर मोहम्मद की पत्नी चांदनी ने पुत्री को जन्म दिया। कर्मचारियों की लापरवाही के चलते दोनों नवजातों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.