Firozabad News: निगम नहीं कर रहा सुनवाई, भूख हड़ताल पर बैठे भाकियू नेता
फिरोजाबाद, सितम्बर 3 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, सालों से कीचड़ युक्त गलियों में रहने वालों को इस बार भी निगम के विकास के दावों के बीच में राहत की सौगात नहीं मिली तो सालों से इस दर्द को झेल रहे श्रीराम कॉलोनी के वाशिंदों का धेर्य जवाब दे गया। बुधवार से श्रीराम कॉलोनी के वाशिंदे कीचड़ युक्त गलियों से निजात दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए तो इस अवसर पर तीन लोगों ने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी धरना स्थल पर पहुंच कर लोगों की बात सुनी तथा कलेक्ट्रेट पर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन की चेतावनी दी। श्रीराम कॉलोनी में अभी भी कई गलियों का निर्माण नहीं हुआ है। कीचड़ युक्त गलियों से लोगों को निकलना पड़ता है। इसको लेकर क्षेत्रीयजनों में आक्रोश पनप रहा है। बुधवार को भाकियू भानु के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिलेश शर्मा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.